Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
MP News : प्रेमी जोड़े ने पारिवारिक कलह में उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटे को सड़क पर छोड़ा
MP News : बैतूल। जिले के मुलताई थाना अंतर्गत पिपरिया गांव से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवा दंपत्ति ने घरेलू विवादों से तंग आकर अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को सड़क के किनारे अकेला छोड़ दिया और भूखा खेड़ी बांध में कूदकर जान दे दी। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है, और लोग स्तब्ध हैं।
बता दें कि पिपरिया के रहने वाले शुभम करदाते और उनकी पत्नी रोशनी ने शुक्रवार की सुबह घर से पैदल निकलकर छिंदवाड़ा रोड पर स्थित भूखा खेड़ी बांध का रुख किया। जाने से पहले शुभम ने अपने मामा मुन्ना परिहार को फोन करके बुलाया था। लेकिन मुन्ना के पहुंचने से पहले ही दोनों ने अपने छोटे बेटे को सड़क पर छोड़कर पुल से छलांग लगा ली।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों के शवों को बांध से बाहर निकाला गया। शवों को मुलताई अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें परिवार को सौंप दिया गया।
मुलताई थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि शुभम और रोशनी का विवाह चार साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना पारिवारिक झगड़ों का नतीजा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Fake Tomato Sauce : सावधान! टमाटर नहीं, लाल केमिकल खा रहे हैं आप? 235 किलो नकली सॉस पकड़ाया, ऐसे करें तुरंत पहचान
- 2. UP: आजमगढ़ में 955 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी बोले– जिले को मिलेगी नई पहचान
- 3. Rules Changed From June 1: 1 जून से बदल गए कई बड़े नियम, UPI, LPG, PAN और ATM से जुड़े बदलावों का सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर
- 4. CG News: अंबिकापुर में नायब तहसीलदार मारपीट मामले में खत्म हुई हड़ताल, आज से काम पर लौटेंगे तहसीलदार और नायब तहसीलदार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

