Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : फैक्ट्री पर छापे के बाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी गिरफ्तार, 100 करोड़ से अधिक GST चोरी का खुलासा

CG News : फैक्ट्री पर छापे के बाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी गिरफ्तार, 100 करोड़ से अधिक GST चोरी का खुलासा
X

CG News : दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्टेट जीएसटी विभाग ने गुटखा कारोबार से जुड़े एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। गुटखा किंग के नाम से व्यापारी गुरमुख जुमनानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जुमनानी पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का आरोप है। यह कार्रवाई पिछले कई दिनों से चल रही निगरानी के बाद की गई, जिसमें गनियारी और कोनारी स्थित फैक्टरियों पर छापेमारी शामिल थी।

CG News : फैक्टरियों पर छापे और जब्ती


जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग ने जुमनानी की सितार गुटखा फैक्ट्री पर फिल्मी अंदाज में दबिश दी थी। गनियारी गांव में स्थित फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गईं। इसी तरह, कोनारी में फूड एंड ड्रग विभाग ने 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की सुपारी जब्त की थी। छापेमारी के दौरान कर्मचारी भाग गए, लेकिन संचालक गुरमुख मौके पर नहीं पहुंचे। जांच में बोगस बिलिंग और टैक्स चोरी का जाल सामने आया।

CG News : लंबे समय से विभाग के निशाने पर


गुरमुख जुमनानी क्षेत्र में गुटखा किंग के रूप में कुख्यात है। पिछले 4-5 वर्षों से वह पुलिस और खाद्य विभाग की साठगांठ से अवैध गुटखा उत्पादन कर रहा था। विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, जुमनानी ने साबुन फैक्ट्री के नाम पर एनओसी लेकर गुटखा उत्पादन शुरू किया था। छापेमारी में प्रतिबंधित जर्दायुक्त सितार गुटखा बनाने का सामान मिला। गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire