Breaking News
Create your Account
UP News: GST सुधार के बाद बाजार का हाल जानने पैदल निकले सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्राहकों से की बातचीत…
UP News: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीएसटी सुधारों का प्रचार करने के लिए सोमवार को गोरखपुर की सड़कों पर पैदल ही निकल पड़े। झूलेलाल मंदिर से गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक बाजार का हाल जाना। इस दौरान व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत भी की। सीएम योगी ने व्यापारियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ ग्राहकों तक पहुंचे।
UP News: मुख्यमंत्री ने स्टाइल बाजार में जाकर संशोधित जीएसटी दरों का एक स्टिकर चिपकाया और इसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने दुकान मालिक को गुलाब का फूल देते हुए कहा कि कपड़ों पर जीएसटी 12 से घटाकर पांच प्रतिशत करने से आपका बाजार मजबूत होगा। ग्राहकों को यह लाभ जरूर मिलना चाहिए। सीएम योगी ने न्यू स्वीट्स पैलेस और गीता होलसेल मार्ट में दुकानदारों से बात की। इस दौरान विक्रेताओं ने उन्हें बताया कि उन्होंने जीएसटी दरों में संशोधन के बाद लागू कम दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।
UP News: एक मेडिकल स्टोर पर उन्हें बताया गया कि जीवन रक्षक दवाएं अब कर-मुक्त हैं और कई दवाओं पर सिर्फ पांच प्रतिशत कर लगता है। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए और घटती जीएसटी, बढ़ता व्यापार, धन्य मोदी सरकार के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने स्टिकर भी बांटे और व्यापारियों से गर्व से स्वदेशी वाले पोस्टर लगाने की अपील की। सीएम योगी ने इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि जीएसटी की कम दरें न सिर्फ उपभोक्ताओं पर बोझ कम करेंगी, बल्कि मांग, उत्पादन व रोजगार भी बढ़ाएंगी।
UP News: सीएम योगी ने जीएसटी रिफॉर्म पर जन जागरण पदयात्रा और व्यापारियों से संवाद करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जीएसटी की घटी दरें पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से आम उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी। क्रय शक्ति बढ़ने से मांग बढ़ेगी। मांग से खपत, खपत से उत्पादन बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से नया रोजगार सृजन भी होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
- 2. Chhattisgarh Registry Cheap: छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, जानें क्या क्या हुए बदलाव
- 3. LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
- 4. Ramayana : ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक पर फिदा हुए फैंस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

