Create your Account
CG News: रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल, CM साय ने जताया शोक, पुलिस और प्रशासन कर रही जांच…
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। गोदावरी इस्पात एंड पॉवर लिमिटेड में लोहे की गर्म सिल्ली गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए घायलों को उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराने कहा है।
CG News: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्टील प्लांट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हादसा किन कारणों से हुआ फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन घटना ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुर एएसपी लखन पटले ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी घायलों से मिलने पहुंचे। विधायक ने बताया कि घायलों के मुताबिक मेंटनेंस के दौरान यह हादसा हुआ। विधायक ने बताया कि 5 घायलों से मिले हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं। संयंत्र प्रबंधन ने इस संकट की घड़ी में अपने स्टाफ के साथ खड़े होने और हरसंभव मदद की बात कही है।
CG News: कंपनी के बाहर भारी भीड़ सिलतरा क्षेत्र के गोदावरी इस्पात एवं पॉवर प्लांट में हादसे की खबर के बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। कंपनी के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। बाहर मजदूरों और स्थानीय लोगों को भीड़ भी बढ़ रही है। बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेर रखा है। गोदावरी स्टील प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत SDM, TI मौजूद हैं। धरसींवा थाना की पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने कंपनी में तैनात किए गए हैं।
CG News: सीएम साय ने जताया शोक रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Related Posts
More News:
- 1. DAC meeting: 52 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी, सेना को मिलेंगे आधुनिक हथियार और एंटी-ड्रोन सिस्टम
- 2. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 3. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 4. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

