Create your Account
UP News: उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों को मिलेगा MSP
UP News: लखनऊ: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर शामिल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश (चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज) और लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव में खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक होगी।
UP News: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) धान (कॉमन) के लिए 2369 रुपये और ग्रेड-ए के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल है। पंजीकरण fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA ऐप पर अनिवार्य है। 20 सितंबर तक 10,000 किसानों ने पंजीकरण कराया। भुगतान आधार-लिंक्ड खातों में और खरीद ई-पॉप डिवाइस से बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए होगी। सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18001800150 उपलब्ध है।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
- 2. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
- 3. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 4. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

