Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News: घर में घुसे कोबरा से खेलने लगा युवक, सांप को गले में डालते ही डंसा, दिखावे के चक्कर में गई जान

लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

UP News: घर में घुसे कोबरा से खेलने लगा युवक, सांप को गले में डालते ही डंसा, दिखावे के चक्कर में गई जान
X

UP News: मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया में थोड़े से लाइक और कमेंट के चक्कर में लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यही खिलवाड़ भारी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जिले के मोरना गांव में एक घर के अंदर कोबरा सांप घुस गया। सांप को देखते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। एक युवक ने सांप को पकड़ने के लिए हामी भर दी। इसके बाद वह सांप को पकड़ने पहुंचा और सांप से युवक खेलने लगा। यही गलती उस पर भारी पड़ गई। सांप ने युवक को डंस लिया। युवक की हालत बिगड़ गई। लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने थाने में आवेदन दिया है। थाना भोपा क्षेत्र के गांव मोरना मे गोगा जाहरवीर म्हाड़ी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय मोहित उर्फ टिंकू मजदूरी करता था। शनिवार शाम गांव के ही मंगल प्रजापति के घर सांप निकलने का शोर मचा। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहित भी मौके पर पहुंच गया और सांप पकड़ने लगा। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया। यह देख वहां अफरा तफरी मच गई।

कुछ ही देर में मोहित की हालत बिगड़ गई। इसका पता चलने पर मोहित के परिजन भी पहुंच गए। वे लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अमित ने थाने में सूचना दी। आरोप लगाया कि मंगल प्रजापति के घर से दो व्यक्ति उनके घर आए और भाई मोहित को बुलाकर ले गए। घर ले जाकर उसे सांप पकड़ने के लिए कहा। सांप के डंसने के बाद मोहित को घर से बाहर भेज दिया। परिजन मोहित को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि सांप पकड़ने का हुनर नहीं जानते थे… तो उन्हें मना कर देना था। कुछ लोग रील्स के लिए वीडियो बनाने की बात भी कह रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire