Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chandigarh: शादी के बंधन में बंधे हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जानिए कौन है उनकी दुल्हन

Chandigarh: शादी के बंधन में बंधे हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जानिए कौन है उनकी दुल्हन
X

Chandigarh: चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज डॉ. अमरीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आनंद कारज समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। यह विक्रमादित्य की दूसरी शादी है। डॉ. अमरीन, चंडीगढ़ निवासी सरदारनी ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की पुत्री हैं।

Chandigarh: डॉ. अमरीन कौर:

35 वर्षीय डॉ. अमरीन के पास अंग्रेजी और मनोविज्ञान में दोहरी मास्टर डिग्री और मनोविज्ञान में पीएचडी है। वे पंजाब यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर हैं और विक्रमादित्य की पुरानी मित्र हैं। यह उनकी पहली शादी है।


Chandigarh: विक्रमादित्य सिंह:

बुशहर राजघराने के वारिस और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य, शिमला ग्रामीण से विधायक हैं। उन्होंने बिशप कॉटन स्कूल, शिमला से पढ़ाई की, दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक और लंदन से मास्टर्स किया। 2013 में राजनीति में प्रवेश कर हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। 2017 और 2022 में शिमला ग्रामीण से विधायक चुने गए। वर्तमान में वे सुक्खू सरकार में पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास मंत्री हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire