Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
MP News : SBI बैंक में चोरी, करोड़ों के जेवरात और 8 लाख से अधिक नकदी ले गए चोर
MP News : उज्जैन। शहर के महानंदा नगर इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज चोरी ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। अज्ञात चोरों ने बैंक में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 लाख से अधिक की नकदी चुरा ली। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो चोरों को चोरी के बाद आराम से निकलते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो चोरों ने सुनियोजित तरीके से बैंक के ताले तोड़े और इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ कई जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गईं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर बिना किसी जल्दबाजी के बैंक में दाखिल हुए, चोरी की और फिर आराम से फरार हो गए। इस शातिराना अंदाज ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
इस घटना ने उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से भी सुरक्षा में लापरवाही को लेकर सवाल-जवाब किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों का फायदा उठाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है। जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की मदद से सुराग तलाश रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- 2. MP News : जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, साइबर क्राइम टीम ने शुरू की जांच
- 3. CG News : कांग्रेस में कलह: 11 साल से एक ही पद पर रहने से नाराज सचिव निवेदिता चटर्जी का इस्तीफा, अध्यक्ष दीपक बैज पर साधा निशाना
- 4. MP Accident : तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

