Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 386.47 अंक लुढ़का, इन शेयरों में दिखी बढ़त
Share Market: नई दिल्ली: विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि की चिंताओं के बीच बुधवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 386.47 अंक (0.47%) गिरकर 81,715.63 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 112.60 अंक (0.45%) की गिरावट के साथ 25,056.90 पर रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 494.26 अंक तक लुढ़का।
Share Market: सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एक्सिस बैंक में गिरावट देखी गई। वहीं, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और एचसीएल टेक ने बढ़त हासिल की।
Share Market: रुपया शुरुआती गिरावट (88.80) से उबरकर 88.72 पर लगभग स्थिर रहा, दिन का उच्चतम स्तर 88.67 रहा। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड 0.44% बढ़कर 67.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा। एफआईआई ने मंगलवार को 3,551.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मंगलवार को सेंसेक्स 57.87 अंक और निफ्टी 32.85 अंक की गिरावट के साथ क्रमशः 82,102.10 और 25,169.50 पर बंद हुए।
Related Posts
More News:
- 1. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 2. Pakistan: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की शांति की पहल, दोनों देशों से की बातचीत
- 3. MP Crime : पत्नी की गला घोंटकर बेड के अंदर छिपाया शव, ऊपर सोता मिला आरोपी पति, गिरफ्तार
- 4. Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

