Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Asian Basketball Championship: महासमुंद की दिव्या रंगारी ने एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Asian Basketball Championship: महासमुंद की दिव्या रंगारी ने एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
X

Asian Basketball Championship: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद की बेटी दिव्या रंगारी ने मलेशिया में 13 से 19 सितंबर 2025 को आयोजित अंडर-16 वूमेंस एशिया कप बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम, जिसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी दिव्या शामिल थीं, ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा। टीम ने ईरान, उज्बेकिस्तान, समोआ, इंडोनेशिया को हराकर फाइनल में ईरान को 67-66 से मात दी। यह 2017 के बाद डिवीजन बी से डिवीजन ए में भारत की वापसी थी।

Asian Basketball Championship: महासमुंद लौटने पर दिव्या का भव्य स्वागत हुआ। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू, जिला अधिकारियों, खेल संघों और नागरिकों ने फूल-माला, शाल और मिठाई के साथ उनका अभिनंदन किया। रैली के दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजे।

Asian Basketball Championship: दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अनिथा पॉलदुरई, सहायक कोच रोहित, उमाकांत, माता-पिता विनोद और सपना रंगारी, और बास्केटबॉल संघ को दिया। उनके पिता ने गर्व से कहा, “बेटी ने हमें पहचान दी।” छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन और अन्य सदस्यों ने दिव्या को बधाई दी। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ और भारत के लिए गौरव का क्षण है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire