Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी रेंजर 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में जबलपुर के पाटन वन परिक्षेत्र में लोकायुक्त की टीम ने एक भ्रष्ट डिप्टी रेंजर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डिप्टी रेंजर के कार्यालय में ही की गई, जहां उसे रिश्वत लेते पकड़ा गया।
MP News : लोकायुक्त पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी डिप्टी रेंजर एक स्थानीय कारपेंटर (बढ़ई) से हर महीने 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित कारपेंटर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त के विशेष पुलिस अधीक्षक (एसपी) से की थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया और डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


