Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई 10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षा की संभावित तारीख का एलान, इस दिन से होगी शुरु, देखें डेटशीट

Vpb
CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई 10वीं - 12वीं बोर्ड परीक्षा की संभावित तारीख का एलान, इस दिन से होगी शुरु, देखें डेटशीट
X

CBSE Board Exams 2026: रायपुर/नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अस्थायी डेटशीट जारी की है। परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच होंगी। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं, खेल छात्रों की परीक्षाएं, कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं और कक्षा 12 की पूरक परीक्षाएं शामिल हैं। पहली बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक सत्र में दो बार होंगी।

CBSE Board Exams 2026: कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 और दूसरी 15 मई से 1 जून तक होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होंगी। सीबीएसई के अनुसार, 204 विषयों में भारत और 26 देशों में 45 लाख छात्र भाग लेंगे। लिखित परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल और मूल्यांकन प्रक्रिया भी होगी।

CBSE Board Exams 2026: मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के 10 दिन बाद शुरू होकर 12 दिनों में पूरा होगा। यह डेटशीट अस्थायी है, अंतिम संस्करण स्कूलों की सूची के बाद जारी होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire