Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP News : लखनऊ में बनेगा ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’, भारतीय वीरता और सामुद्रिक शक्ति का बनेगा प्रतीक
UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित ‘नौसेना शौर्य संग्रहालय’ के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रस्तुति का अवलोकन किया और कहा कि यह संग्रहालय भारतीय नौसेना की अदम्य शौर्यगाथाओं और भारत की सामुद्रिक क्षमता का जीवंत प्रतीक बनेगा।
UP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि समुद्र भारत की सभ्यता का मंथन स्थल रहा है, और भारतीय नौसेना उसी गौरवशाली परंपरा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। लखनऊ का यह संग्रहालय उस परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
UP News : बैठक में बताया गया कि संग्रहालय का स्वरूप एक जहाज के अमूर्त रूप में तैयार किया जाएगा, जिसमें नौसैनिक वास्तुकला, जहाज की रेलिंग, पोर्थोल जैसी खिड़कियां और समुद्री प्रतीकों का समावेश होगा। परिसर में इंटरप्रिटेशन सेंटर, सेंट्रल डेक, ओपन एयर मेमोरियल, थीमैटिक वॉकवे, प्रदर्शनी गैलरी, फाउंटेन और लाइट-एंड-साउंड एरिना जैसे आकर्षण होंगे। डिजाइन को ऊर्जा-संवेदनशील रखते हुए प्राकृतिक रोशनी, वेंटिलेशन और हरित निर्माण तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
UP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय केवल देखने योग्य न होकर ‘अनुभव का केंद्र’ बने, जहां लोग भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास को महसूस कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि डिस्प्ले में डिजिटल, इंटरएक्टिव और इमर्सिव तकनीक का प्रयोग किया जाए ताकि दर्शक नौसेना के युद्ध, अभियानों और तकनीकी प्रगति को प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें। साथ ही, संग्रहालय में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए।
UP News : परियोजना दो भागों में विकसित की जा रही है ‘आईएनएस गोमती शौर्य स्मारक’ और ‘नौसेना शौर्य वाटिका’। आईएनएस गोमती (F-21) गोदावरी श्रेणी का स्वदेशी मिसाइल फ्रिगेट है, जिसने 34 वर्षों तक भारतीय नौसेना में सेवा दी और ऑपरेशन कैक्टस तथा ऑपरेशन पराक्रम जैसे अभियानों में भाग लिया। इसे संरक्षित कर संग्रहालय परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि लोग उसकी बहादुरी को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।
UP News : वहीं, ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ परियोजना का विशेष आकर्षण होगी। यहां नौसेना के समुद्री निगरानी विमान टीयू-142 और सी किंग एसके-42बी हेलीकॉप्टर की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह वाटिका युवाओं को आधुनिक नौसैनिक अभियानों और भारत की रक्षा प्रौद्योगिकी से जोड़ने वाला एक जीवंत अनुभव स्थल बनेगी।
UP News : संग्रहालय परिसर में 7D थिएटर, एयरक्राफ्ट कैरियर लैंडिंग सिम्युलेटर, वॉरशिप सिम्युलेटर, सबमर्ज्ड द्वारका मॉडल, डिजिटल वाटर स्क्रीन शो, मरीन लाइफ एक्वेरियम और ‘ड्रेस लाइक योर हीरोज’ जैसी सहभागितापरक गतिविधियां भी होंगी। साथ ही नौसेना के वीरता पुरस्कारों, ऐतिहासिक अभियानों और स्वदेशी रक्षा नवाचारों से जुड़ी इंटरएक्टिव गैलरियां भी विकसित की जाएंगी।
UP News : परियोजना की निगरानी के लिए महानिदेशक पर्यटन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें मेरिटाइम हेरिटेज सोसाइटी, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन और नौसेना विशेषज्ञ शामिल हैं।
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में समुद्री गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना को पुनर्जीवित करेगी। उन्होंने कहा, “लखनऊ का नौसेना शौर्य संग्रहालय भारतीय नौसेना की वीरता का ही नहीं, बल्कि भारत की समुद्री आत्मा का प्रतीक बनेगा और राज्य को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई, गौरवपूर्ण पहचान देगा।”
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
- 2. CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की खेती का गूंजा मुद्दा, विपक्ष ने लाया स्थगन, देखें लाइव
- 3. CG Crime : खेत में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Raipur City News : रायपुर में तीन दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

