Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Putin Congratulate Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता बने खामेनेई के बेटे मोजतबा, व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई

Putin Congratulate Mojtaba Khamenei

Vpb
Putin Congratulate Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता बने खामेनेई के बेटे मोजतबा, व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई
X

Putin Congratulate Mojtaba Khamenei: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान (Iran) में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। इस बीच व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने मोजतबा खामेनेई को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी है और रूस की ओर से पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।

Putin Congratulate Mojtaba Khamenei: रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन (Kremlin) द्वारा जारी बयान में पुतिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता की विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रूस इस चुनौतीपूर्ण समय में तेहरान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और दोनों देशों के रिश्ते आगे भी मजबूत होते रहेंगे।

Putin Congratulate Mojtaba Khamenei: इस बीच इजराइल (Israel) की सेना ने दावा किया है कि हाल ही में हुए एक हवाई हमले में मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, हालांकि वे जीवित हैं। वहीं कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि ईरान के कुछ वरिष्ठ धर्मगुरु उन्हें तुरंत सर्वोच्च नेता घोषित करने को लेकर सतर्क थे, क्योंकि इससे अमेरिका और इजरायल का सीधा निशाना बनने का खतरा बढ़ सकता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire