Create your Account
BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को भी मिलेगा ये सम्मान
BCCI Awards 2026: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के वार्षिक पुरस्कार समारोह में इस वर्ष भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल को ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड ने उन्हें प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। यह समारोह 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होगा।
BCCI Awards 2026: वर्षभर शानदार रहा गिल का प्रदर्शन
26 वर्षीय शुभमन गिल ने बीते वर्ष टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। वर्ष 2025 के दौरान उन्होंने टेस्ट श्रृंखलाओं में कुल 983 रन बनाए। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई श्रृंखला में उनके 754 रन शामिल हैं। उनकी मजबूत तकनीक और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी ने कई मैचों में भारतीय टीम को मजबूती दी और कठिन परिस्थितियों में टीम को संभाला।
BCCI Awards 2026: चैंपियंस ट्रॉफी में भी निभाई अहम
भूमिका एकदिवसीय प्रारूप में भी गिल का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में उनका अहम योगदान रहा, जहां उन्होंने 188 रन बनाए। पूरे वर्ष 2025 में उन्होंने एकदिवसीय मुकाबलों में कुल 490 रन बनाए। तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों को मिलाकर उन्होंने 49 की औसत से 1,764 रन बनाए, जिसमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
BCCI Awards 2026: आईपीएल में भी दिखाई शानदार फॉर्म
हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन आईपीएल 2025 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। गुजरात की टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 50 की औसत से लगभग 650 रन बनाए और अपनी निरंतरता का परिचय दिया।
BCCI Awards 2026: राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
इस समारोह में पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता और टेस्ट क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण श्रृंखलाएं अपने नाम कीं।
BCCI Awards 2026: मुंबई क्रिकेट संघ को भी मिलेगा सम्मान
घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुंबई क्रिकेट संघ को सर्वश्रेष्ठ संघ का पुरस्कार मिलने की संभावना है। इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई का यह वार्षिक समारोह भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का उत्सव माना जाता है, जिसमें पूरे वर्ष के बेहतरीन प्रदर्शन को सम्मानित किया जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत,जानिए पूरा मामला
- 2. Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: हिरासत में मौत के इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, कोर्ट ने कहा—वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
- 3. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 4. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 TI समेत 33 पुलिसकर्मियों का तबादला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

