Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
North Korea Missile: उधर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा था युद्ध, इधर किम जोंग उन ने बेटी के साथ छोड़ दी मिसाइल
North Korea Missile: नई दिल्ली: किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने शनिवार को परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर के परीक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी बेटी किम जू-ए (Kim Ju Ae) भी उनके साथ मौजूद थीं। सरकारी मीडिया के अनुसार यह परीक्षण मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MRLS) का था, जिसमें 600 मिमी के अल्ट्रा-प्रिसिजन रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया। अभ्यास उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के पास किया गया और इसकी निगरानी स्वयं किम जोंग उन ने की।
North Korea Missile: 420 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता
रिपोर्ट के मुताबिक इस अभ्यास में कई रॉकेट लॉन्चर और दो तोपखाना यूनिट शामिल थीं। इन रॉकेटों ने पूर्वी सागर में स्थित एक द्वीप को निशाना बनाया, जो करीब 360 किलोमीटर दूर था। इस हथियार की अधिकतम मारक क्षमता लगभग 420 किलोमीटर बताई जा रही है। किम जोंग उन ने इसे “बेहद घातक लेकिन आकर्षक हथियार” बताया और कहा कि इससे दुश्मनों को उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत का अंदाजा हो जाएगा।
North Korea Missile: अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास के बीच परीक्षण
यह परीक्षण ऐसे समय किया गया जब दक्षिण कोरिया (South Korea) और अमेरिका (United States) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम शील्ड (Freedom Shield) चल रहा है, जो 19 मार्च तक जारी रहेगा। उत्तर कोरिया इस अभ्यास को अपने खिलाफ संभावित हमले की तैयारी मानता है और अक्सर इसके जवाब में हथियार परीक्षण करता है।
North Korea Missile: दक्षिण कोरिया ने बताया उकसाने वाली कार्रवाई
दक्षिण कोरिया (South Korea) की सेना ने बताया कि राजधानी के पास से पूर्वी समुद्र की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। सियोल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के उन नियमों का उल्लंघन है, जो उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक गतिविधियों पर रोक लगाते हैं।
North Korea Missile: उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज
सरकारी तस्वीरों में किम जू-ए (Kim Ju Ae) को अपने पिता के साथ रॉकेट लॉन्च देखते हुए देखा गया। 2022 के बाद से वह कई सैन्य कार्यक्रमों और मिसाइल परीक्षणों में नजर आ चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किम जोंग उन (Kim Jong Un) उन्हें भविष्य के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 2. Viral Video:कांकेर हाईवे में तेंदुओं की एंट्री, नंदनमारा गांव में दिखा जोड़ा, देखिए VIDEO
- 3. Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 4. CG News : महासमुंद में 1.56 करोड़ का गांजा बरामद, ओडिशा से मुंबई ले जाते 5 तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

