Create your Account
IPL 2026 Schedule: BCCI ने आईपीएल 2026 के सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल किया जारी, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम
IPL 2026 Schedule: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम का पहला चरण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जारी कर दिया है। फिलहाल केवल शुरुआती 15 दिनों का शेड्यूल घोषित किया गया है, जिसमें कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। यह मैच 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे।
IPL 2026 Schedule: बेंगलुरु में पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज होगा।
IPL 2026 Schedule: चुनाव के कारण बाकी शेड्यूल में देरी
टूर्नामेंट के शेष कार्यक्रम की घोषणा फिलहाल टाल दी गई है। इसके पीछे देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को कारण बताया जा रहा है। केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखों की घोषणा अप्रैल में होने की संभावना है। चुनाव कार्यक्रम स्पष्ट होने के बाद ही आईपीएल के अगले चरण का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
IPL 2026 Schedule: पहले चरण में दो डबल हेडर मुकाबले
पहले 15 दिनों के कार्यक्रम में दो दिन डबल हेडर मुकाबले भी रखे गए हैं। पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को और दूसरा 5 अप्रैल को खेला जाएगा। इन दिनों दर्शकों को एक ही दिन में दो-दो मुकाबले देखने को मिलेंगे।

IPL 2026 Schedule: टीमों के पहले मुकाबलों का शेड्यूल
मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ गुवाहाटी में होगा। 31 मार्च को गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा। इसके बाद 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला लखनऊ के मैदान पर खेला जाएगा।
IPL 2026 Schedule: 10 अलग-अलग मैदानों पर होंगे मुकाबले
पहले चरण में टूर्नामेंट के मुकाबले देश के 10 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। शुरुआती पांच दिनों के भीतर सभी दस टीमें अपना-अपना पहला मैच खेल लेंगी।
इस दौरान कोलकाता और गुवाहाटी में सबसे अधिक तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि अन्य मैदानों पर दो-दो मैच आयोजित होंगे। आईपीएल के इस चरण से ही दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
- 2. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
- 3. Green Asha Cross Straight Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’, खाड़ी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला 9वां जहाज
- 4. Women Reservation Bill: बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी, हंगामे के आसार, बीजेपी ने जारी किया व्हिप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

