Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
BCCI का 'नमन अवॉर्ड समारोह' पिछले एक साल में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पांच भारतीय टीमों का होगा सम्मान
BCCI : मुंबई: बीसीसीआई 15 मार्च को नई दिल्ली में अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह ‘नमन’ का आयोजन करने जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में पिछले करीब एक वर्ष के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह भारतीय क्रिकेट की हालिया उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर होगा।
BCCI : आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पांच टीमों का होगा सम्मान
इस कार्यक्रम में पिछले एक साल में आईसीसी खिताब जीतने वाली पांच भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हाल ही में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम भी शामिल है। इसके अलावा 2025 वनडे विश्वकप जीतने वाली सीनियर महिला टीम, 2026 अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय पुरुष टीम और 2025 अंडर-19 महिला विश्वकप जीतने वाली टीम को भी सम्मान दिया जाएगा। इन टीमों के साथ कोचिंग स्टाफ को भी समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
BCCI : चैंपियंस ट्रॉफी विजेता खिलाड़ियों को भी मिलेगा सम्मान
बीसीसीआई ने बताया कि 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पिछले एक साल में भारतीय टीमों ने कुल पांच आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं, इसलिए यह अवॉर्ड नाइट भारतीय क्रिकेट के लिए खास होगी।
BCCI : दिल्ली में होगा भव्य आयोजन
सूत्रों के अनुसार यह समारोह नई दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद कई खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के लिए तैयार होना होगा, क्योंकि आईपीएल (Indian Premier League 2026) का सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है।
Related Posts
More News:
- 1. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
- 2. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
- 3. CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
- 4. SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत की नाबाद 68 रनों की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

