Create your Account
UP Crime : युवक ने सौतेली मां पर हथौड़ा से हमला कर सुलाई मौत की नींद, गिरफ्तार
UP Crime : संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
मामला बहजोई थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीती रात युवक ने अपनी सौतेली मां से खाना बनाने के लिए कहा था। किसी कारणवश महिला ने मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवक ने पास में रखा हथौड़ा उठाया और महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में अक्सर खाने को लेकर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
- 2. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 3. Raipur City News: रायपुर पुलिस कमिश्नरी के 8 यातायात प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
- 4. Breaking News: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

