Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP: सहारनपुर दौरे पर सीएम योगी, 100 करोड़ से होगा शाकंभरी सिद्धपीठ का कायाकल्प

UP

Vpb
UP: सहारनपुर दौरे पर सीएम योगी, 100 करोड़ से होगा शाकंभरी सिद्धपीठ का कायाकल्प
X

UP: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सहारनपुर स्थित शाकंभरी सिद्धपीठ पहुंचकर क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निर्धारित समय दोपहर 2:25 बजे था, लेकिन वे करीब 3:40 बजे नागलमाफी गांव के हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से उन्होंने लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद जिला पंचायत गेट के पास निर्माणाधीन भवन में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन सुविधा केंद्र का 65%, ओपन एयर थिएटर का 70%, मल्टी लेवल कार पार्किंग का 30%, पदयात्रा मार्ग सुदृढ़ीकरण का 85% और शाकंभरी द्वार कॉम्प्लेक्स का करीब 70% कार्य पूरा हो चुका है।

UP: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं को अक्तूबर तक पूरा होना है, उन्हें समय पर समाप्त किया जाए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने और एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती के निर्देश भी दिए। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मेले की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

UP: 47 करोड़ से बन रहे एलिवेटेड पुल

सिद्धपीठ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 47 करोड़ रुपये की लागत से दो एलिवेटेड पुल और तीन एप्रोच रोड बनाए जा रहे हैं। कुल 1047 मीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में 360 मीटर के दो पुल और 687 मीटर की तीन सड़कों का निर्माण शामिल है। पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर और ऊंचाई लगभग चार मीटर रखी गई है।

UP: मंदिर में पूजा-अर्चना और संतों से मुलाकात

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचकर मां शाकंभरी के दर्शन किए और करीब 17 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इस दौरान कई मंत्री, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंदिर से लौटते समय मुख्यमंत्री ने संत सहजानंद ब्रह्मचारी से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संस्कृत विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए प्रोजेक्ट भेजने को कहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire