Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
MP News : कांग्रेस नेता की छिनी विधायकी, हाईकोर्ट के फैसले से BJP को मिली विजयपुर सीट, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्वालियर स्थित उच्च न्यायालय की पीठ ने श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। अदालत ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित करते हुए भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया है।
MP News : याचिका पर सुनवाई के बाद आया फैसला
यह मामला पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर चुनाव याचिका से जुड़ा था। उन्होंने अदालत में आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन के समय अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जी.एस. अहलूवालिया की पीठ ने आरोपों को सही मानते हुए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे रामनिवास रावत को विजयपुर सीट का विधायक घोषित किया गया है।
MP News : चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप
याचिका में कहा गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी हलफनामे में नहीं दी। अदालत ने इसे चुनावी नियमों का उल्लंघन माना और इसी आधार पर उनका निर्वाचन रद्द करने का निर्णय लिया।
MP News : भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अदालत के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि चुनाव के दौरान सही जानकारी देना प्रत्येक उम्मीदवार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला सभी को स्वीकार करना चाहिए। यदि चुनाव के समय पूरी जानकारी देना अनिवार्य है तो उसका पालन भी करना ही होगा।
MP News : प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल
उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विजयपुर विधानसभा सीट पर अब भाजपा नेता रामनिवास रावत के विधायक बनने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि कांग्रेस इस फैसले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार कर सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: ठेकेदार पर महिला मजदूर से छेड़छाड़ और और पति को जान से मार देने की धमकी का आरोप, महिला थाना में एफआईआर दर्ज, डर से सहमा हुआ है परिवार, नेवरा-तिल्दा का मामला
- 2. Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय महासभा में गूंजी ‘प्रथम नियुक्ति से पेंशन’ की मांग, विधायक पुरंदर मिश्रा ने सरकार तक मुद्दा पहुंचाने का दिया भरोसा
- 4. Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

