Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब चार लोग एक ही बाइक से ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे।

MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
X

MP Accident : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब चार लोग एक ही बाइक से ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सेमरा गांव के रहने वाले चार लोग मोटरसाइकिल से गुना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झागर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश भील, शंकर भील और सात वर्षीय दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाबूलाल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में मुकेश और दीपक पिता-पुत्र थे, जबकि शंकर और बाबूलाल आपस में सगे भाई हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire