Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Railway News : अप्रैल में 11 लोकल और 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, रायपुर-बिलासपुर रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन के निर्माण का कार्य जारी है।

Railway News : अप्रैल में 11 लोकल और 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, रायपुर-बिलासपुर रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
X

Railway News : रायपुर। अप्रैल महीने में रेल यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रायपुर-बिलासपुर रूट पर चलने वाली 11 लोकल ट्रेनें 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द रहेंगी। वहीं 4 से 24 अप्रैल के बीच कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्रियों का सफर प्रभावित होगा। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन के निर्माण का कार्य जारी है।

इसी के तहत बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में शालीमार एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

हसदेव एक्सप्रेस पैसेंजर बनकर चलेगी-

लोकल ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। हालांकि यह ट्रेन लोकल की तरह सभी स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे सुबह और शाम के समय इसमें यात्रियों की भीड़ दोगुनी होने की संभावना है।

हर दिन 30 हजार से ज्यादा यात्रियों पर असर-

रायपुर और बिलासपुर के बीच रोजाना करीब 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, जबकि एमएसटी कार्ड से यात्रा करने वालों की संख्या भी 8 हजार से ज्यादा है। ऐसे में 11 लोकल ट्रेनों के रद्द होने से प्रतिदिन करीब 30 हजार से अधिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


ये ट्रेनें रहेगी रद्द-

68738/68737: बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू (31 मार्च से 11 अप्रैल)
68735: रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च से 11 अप्रैल)
68736 : बिलासपुर- रायगढ़ मेमू पैसेंजर (30 मार्च से 10 अप्रैल)
68746: रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (30 मार्च से 10 अप्रैल)
68745: गेवरा रोड- रायपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च से 11 अप्रैल)
58204: रायपुर-कोरबा पैसेंजर (30 मार्च से 10 अप्रैल)
58203: कोरबा- रायपुर पैसेंजर (31 मार्च से 11 अप्रैल)
68734/68733: बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च से 11 अप्रैल)
68732/68731: बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च से 11 अप्रैल)
58210: बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर (05 अप्रैल से 11 अप्रैल)
68861: गोंदिया- झार सुगुड़ा पैसेंजर (31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी)
68862: झारसुगुड़ा- गोंदिया पैसेंजर (31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर do के मध्य रद्द रहेगी)


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire