Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
Tamil Nadu Election Opinion Poll: तमिलनाडु में सामने आया पहला ओपिनियन पोल, स्टालिन बचा पाएंगे सरकार या NDA का होगा राजतिलक, देखें मैट्राइज-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमान
Tamil Nadu Election Opinion Poll: नई दिल्ली/चेन्नई। चुनाव आयोग ने रविवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। राज्य में 23 अप्रैल एक चरण में चुनाव होंगे और 4 मई मतगणना होगी। ऐसे में तमिलनाडु में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर ओपिनियन पोल जारी हो रहे हैं। मैट्राइज-IANS के ओपिनियन पोल में राज्य में सत्ताधारी पार्टी की विदाई तय मानी गई है, जबकि एनडीए की एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है।
Tamil Nadu Election Opinion Poll: मैट्राइज-IANS द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक सत्ताधारी डीएमके और उसके साथियों को 104 से 114 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि एआईडीएमके और भाजपा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे एनडीए गठबंधन इस चुनाव में करीब 114 से 127 सीट लाती दिख रही है। वहीं, दूसरी तरफ अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके 6 से 12 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है।
Tamil Nadu Election Opinion Poll: क्या कहता है ओपिनियन पोल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक विधानसभा की कुल 234 सीटों में से DMK गठबंधन को 104-114 सीटें मिल सकती है।
Tamil Nadu Election Opinion Poll: वहीं एनडीए को 114-127 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि TVK को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो डीएमके को 37-38%, NDA को 39-40%, TVK को 14-15% और अन्य को 10-12% वोट मिलने का अनुमान है।
Tamil Nadu Election Opinion Poll: पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम के आंकड़े
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों को देखें तो इसमें DMK सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। DMK ने 133 सीटें हासिल की थीं। वहीं, AIADMK को 66, कांग्रेस को 18, PMK को 5, VCK को 4 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। DMK के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
- 2. Blast in Chandigarh: चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, स्कूटी में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस फोर्स, इलाके में हाई अलर्ट
- 3. CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का किया शुभारंभ, कहा- सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

