Create your Account
Naman Awards 2026: शुभमन गिल-स्मृति मंधाना सहित इन खिलाड़ियों और टीमों को मिलेगा सम्मान, BCCI का बड़ा ऐलान
Naman Awards 2026: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नमन (NAMAN) अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। BCCI हर साल इस अवॉर्ड समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान को सम्मानित करता है।
Naman Awards 2026: पुरुषों और महिलाओं के प्रमुख पुरस्कार
इस बार पुरुषों के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड शुभमन गिल को दिया जाएगा। यह उनका लगातार दूसरा ऐसा सम्मान है। वहीं महिलाओं में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का सम्मान स्मृति मंधाना को मिलेगा, जो उनके करियर का पांचवां ऐसा अवॉर्ड होगा।
Naman Awards 2026: घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान
घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ईरा जाधव को बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन दलमिया ट्रॉफी मिलेगी। हरियाणा की शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का सम्मान मिलेगा। पुरुष घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के आयुष म्हात्रे को बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में लाला अमरनाथ अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

Naman Awards 2026: बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट का सर्वोत्तम प्रदर्शन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को इस सीजन में चार ट्रॉफियां जीतने और दो में उपविजेता रहने के लिए BCCI द्वारा घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉरमेंस का अवॉर्ड दिया जाएगा।
Naman Awards 2026: पांच ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का विशेष सम्मान
इस बार नमन अवॉर्ड्स में भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पांच ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा:
सीनियर पुरुष टीम: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ICC T20 वर्ल्ड कप 2026
सीनियर महिला टीम: ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025
पुरुष अंडर-19 टीम: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
महिला अंडर-19 टीम: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : गेंहू खरीदी से लेकर नए फोरलेन और कॉरिडोर तक, SC छात्रों को प्रतिमाह 10 हजार मिलेंगे, 590 करोड़ उड़ान योजना पर लगी मुहर
- 2. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 3. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 4. Disha Vakani Father Death: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दयाबेन के पिता भीम वकानी का निधन, बेटे मयूर ने दी जानकारी, अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

