Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, भारत के चार खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज को भी मिली जगह
ICC Team of the Tournament : नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। इस बार भारतीय टीम के चार खिलाड़ी संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को शानदार प्रदर्शन के लिए टीम में जगह मिली। वहीं पाकिस्तान का बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी ओपनिंग जोड़ी में शामिल किया गया। टीम के कप्तान के रूप में साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को चुना गया। मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार सात जीत दर्ज कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ICC Team of the Tournament : भारतीय टीम ने रचा इतिहास
सूर्यकुमार यादव को टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह नहीं मिली, लेकिन उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया और तीन बार ट्रॉफी जीतने वाला इकलौता देश बन गया। इससे पहले भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में और 2024 में रोहित शर्मा की अगुआई में खिताब जीता था।
ICC Team of the Tournament : संजू सैमसन और फरहान को ओपनर बनाया गया
टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ओपनर के रूप में संजू सैमसन और पाकिस्तान के फरहान को चुना गया। संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में पांच मैचों में 199.37 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी हासिल किया। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए और सेमीफाइनल तथा फाइनल में 89-89 रन की अहम पारियां खेलीं। पाकिस्तान के फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे। ईशान किशन ने 9 मैचों में 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए और तीन अर्धशतक भी लगाए।

ICC Team of the Tournament : ऑलराउंडर और गेंदबाजों का शानदार योगदान
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने गेंदबाजी में 9 विकेट झटके और 217 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 14 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। टीम ऑफ द टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी को भी टीम में जगह मिली।
ICC Team of the Tournament : टीम ऑफ द टूर्नामेंट 2026
संजू सैमसन, साहिबजादा फरहान, ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी।
Related Posts
More News:
- 1. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
- 2. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 3. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 4. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

