Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
CG Breaking: समोदा के बाद बलरामपुर में भी अफीम की खेती, 5 एकड़ जमीन पर लगाई गई थी अफीम की फसल
- Pradeep Sharma
- 10 Mar, 2026
CG Breaking: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के समोदा में अफीम की खेती का खुलासा के बाद अब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी के
CG Breaking: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला के समोदा में अफीम की खेती का खुलासा के बाद अब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी के सरनाटोली इलाके में गांव से दूर जंगल किनारे करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसल को जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
CG Breaking: जानकारी के अनुसार खेत में अफीम की फसल पूरी तरह तैयार थी और डोडों में चीरा भी लगाया जा चुका था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अफीम निकालने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सूखे डोडे भी बरामद किए हैं, जिनमें खसखस भरे हुए पाए गए।
CG Breaking: सूचना मिलने के बाद मंगलवार को कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर अफीम की खेती की जा रही थी वह झारखंड सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है।
CG Breaking: स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें खेत में अफीम की फसल होने की जानकारी तो थी, लेकिन यह अवैध खेती है इसकी जानकारी नहीं थी। हाल ही में दुर्ग जिले में हुई इसी तरह की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
CG Breaking: पुलिस को आशंका है कि ग्रामीणों की जमीन को किराए पर लेकर बाहरी लोगों द्वारा इस अवैध खेती को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी सफल; अनिल पांडेय बने टॉपर
- 2. Sunday Horoscope: वृषभ, सिंह और मीन समेत कई राशियों में लाभ का संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल
- 3. IITian Baba Marriage: महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर लड़की से की शादी, पिता से मिलने पहुंचे तो बोले- हम दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं
- 4. MP Crime : शराब के झगड़े ने ली जान, पति ने दोस्तों संग मिलकर की पत्नी की हत्या, आत्महत्या का रचा था ड्रामा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

