Create your Account
LPG Crisis India: 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
LPG Crisis India: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। बता दें कि सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी। सरकार ने कहा गया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया-
खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज शनिवार सुबह सुरक्षित तरीके से होर्मुज रूट पार कर गए हैं। यह इलाका फिलहाल युद्ध की चपेट में है। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि LPG जहाज 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, इन जहाजों में 92,700 टन LPG है और इनके 16 या 17 मार्च तक भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है कि इससे गैस की किल्लत कम हो सकती है। ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो इस क्षेत्र में युद्ध शुरू होने के बाद से ही होर्मुज रूट के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए थे।
Related Posts
More News:
- 1. Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के 5 जिलों में भूकंप के झटके, हिंगोली, नांदेड और यवतमाल में घरों की दीवारों में आई दरारें, मची अफरा-तफरी
- 2. UP News : सांप के डसने से छात्र की मौत, जिंदगी की आस में 7 घंटे तक गंगा नदी में लकड़ी से बांध के रखा शव; फिर मची चीख-पुकार
- 3. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
- 4. Accident : नेपाल से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, 35 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

