Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Cyber Fraud : ई-चालान का फर्जी लिंक बना जाल, क्लिक करते ही ट्रेन मैनेजर के खाते से उड़े 2.85 लाख

पुलिस और साइबर सेल अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

Cyber Fraud : ई-चालान का फर्जी लिंक बना जाल, क्लिक करते ही ट्रेन मैनेजर के खाते से उड़े 2.85 लाख
X

Cyber Fraud : बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ई-चालान के फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही ट्रेन मैनेजर के खाते से लाखों रुपये पार हो गए। महज 11 मिनट के भीतर साइबर ठगों ने चार ट्रांजेक्शन कर कुल 2.85 लाख रुपये निकाल लिए। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

साईं भूमि कॉलोनी निवासी विवेक कुमार बिलासपुर रेलवे कंट्रोल रूम में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 7 मार्च की रात करीब 8:50 बजे उनके मोबाइल पर ओवरस्पीड के ई-चालान से जुड़ा एक मैसेज आया। मैसेज में दिए गए लिंक पर जैसे ही उन्होंने क्लिक कर विवरण देखने की कोशिश की, वहां कोई राशि नहीं दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने लिंक बंद कर दिया, लेकिन तब तक साइबर ठग उनके फोन तक पहुंच बना चुके थे।

अगले दिन 8 मार्च की रात 2:46 बजे ठगों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े अमेजन पे क्रेडिट कार्ड से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दिए। दो ट्रांजेक्शन 75-75 हजार रुपये के, तीसरा 70 हजार और चौथा 65 हजार रुपये का किया गया, जिससे कुल 2.85 लाख रुपये म्यूल खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

हैरानी की बात यह रही कि ठगों ने ट्रांजेक्शन के अलर्ट से बचने के लिए विवेक की असली ई-मेल आईडी बदलकर अपनी फर्जी ई-मेल आईडी लिंक कर दी, ताकि किसी भी तरह का मैसेज या नोटिफिकेशन पीड़ित तक न पहुंचे। ठगी का पता चलते ही विवेक कुमार ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन और तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और साइबर सेल अब मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire