Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CBSE 12th Exam Cancelled: ईरान युद्ध के चलते CBSE का बड़ा फैसला, कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द

CBSE 12th Exam Cancelled: ईरान युद्ध के चलते CBSE का बड़ा फैसला, कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द
X

CBSE 12th Exam Cancelled: नई दिल्ली। मध्य पूर्व में चल रहे ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच सैन्य तनाव का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुरक्षा और प्रशासनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम एशिया के कई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में संचालित सभी सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा। इन देशों में पढ़ने वाले हजारों भारतीय विद्यार्थियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।

CBSE 12th Exam Cancelled: 16 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होने वाली परीक्षाएं रद्द

सीबीएसई के अनुसार 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली कक्षा 12 की सभी परीक्षाएं इन देशों के छात्रों के लिए रद्द कर दी गई हैं। इससे पहले जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, उन्हें भी अब रद्द मान लिया गया है।

CBSE 12th Exam Cancelled: कई चरणों में जारी हुए थे सर्कुलर

बोर्ड ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए परीक्षा आयोजन को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च 2026 को अलग-अलग सर्कुलर जारी कर कुछ परीक्षाओं को पहले स्थगित किया गया था। हालांकि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार न होने के कारण अंततः परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया।

CBSE 12th Exam Cancelled: परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पर होगा फैसला

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित छात्रों के परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इस पर अभी विचार किया जा रहा है। बोर्ड जल्द ही मूल्यांकन पद्धति और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।

CBSE 12th Exam Cancelled: भारतीय दूतावासों को दी गई जानकारी

इस फैसले की आधिकारिक सूचना संबंधित देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों को भी भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को समय पर जानकारी मिल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire