Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरों का सेंट्रल जोन टीम में सलेक्शन, कृति और महक खेलेंगी सीनियर विमेंस इंटर जोनल मल्टी डे ट्रॉफी

Dev Verma
CG News : छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरों का सेंट्रल जोन टीम में सलेक्शन, कृति और महक खेलेंगी सीनियर विमेंस इंटर जोनल मल्टी डे ट्रॉफी
X

CG News : रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित सीनियर महिला इंटर जोनल बहुदिवसीय ट्रॉफी 2025-26 के लिए सेंट्रल जोन टीम में छत्तीसगढ़ की दो महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की खिलाड़ी कृति गुप्ता और महक नरवसे को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए सेंट्रल जोन टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से राज्य के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है और उनसे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

CG News : 20 मार्च से पुडुचेरी में शुरू होगा टूर्नामेंट

सीनियर महिला इंटर जोनल बहुदिवसीय ट्रॉफी का आयोजन 20 मार्च 2026 से पुडुचेरी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन के अलावा पूर्व जोन, उत्तर जोन, दक्षिण जोन, उत्तर पूर्व जोन और पश्चिम जोन की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

CG News : पहले मुकाबले में पश्चिम जोन से भिड़ंत

टूर्नामेंट के पहले चरण में सेंट्रल जोन टीम का मुकाबला 20 से 22 मार्च 2026 के बीच पश्चिम जोन से होगा। इसके बाद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 26 से 28 मार्च तक खेले जाएंगे। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 1 से 3 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

CG News : खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों के चयन से राज्य के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि कृति गुप्ता और महक नरवसे इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और सेंट्रल जोन टीम का नाम रोशन करेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire