Breaking News
Create your Account
Sex Racket: पॉश कॉलोनी के किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, सप्लाई के लिए बंगाल से बुलाईं गई थीं लड़कियां
- Pradeep Sharma
- 11 Mar, 2026
Sex Racket: दुर्ग-भिलाई। Bhilai Sex Racket Busted: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर से 8 लड़कियां
Sex Racket: दुर्ग-भिलाई। Bhilai Sex Racket Busted: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर से 8 लड़कियां मिली, इन्हें बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बुलाया गया था। उन्हें दो से तीन दिन के लिए ग्राहकों के पास भेजा जाता था।
Sex Racket: पुलिस ने सभी लड़कियों को कस्टडी में ले लिया है, जबकि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है।
Sex Racket: क्या है मामला
दरअसल, नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। जहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने अपना प्वाइंटर भेजकर इन्हें पकड़ने की प्लानिंग की।
Sex Racket: रेड के दौरान पुलिस को किराए के मकान में कई महिलाएं मिलीं। एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि, यहां काफी लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जिन महिलाओं को कस्टडी में लिया, उनमें ज्यादातर महिलाएं वेस्ट बंगाल की है।
Sex Racket: इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में रहने वाली युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार किया है।
Sex Racket: लड़कियों को बाहर करते थे सप्लाई
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, पूछताछ में इस बात की भी जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां रूम में रखती थी। ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद लड़कियों को बाहर दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता था। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 2. MP News : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पुजारियों ने किया पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
- 3. Jammu Bridge Collapse : जम्मू में बड़ा हादसा : पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

