Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Transfers : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के SP-SSP बदले

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

UP Transfers : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अफसरों के तबादले, 4 जिलों के SP-SSP बदले
X

UP Transfers : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिसमें 4 जिलों के एसपी और एसएसपी के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह को हटाकर एसपी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा एएसपी नगर के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को भदोही का नया एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी पद पर तैनात निमिष दशरथ पाटिल को गोरखपुर में एएसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं अंकिता शर्मा को कासगंज के एसपी पद से हटाकर बदायूं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज का नया एसपी और अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें आदेश की कॉपी-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire