Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान

यह घरेलू झगड़ा पुलिस तक पहुंचने के बाद चर्चा का विषय बन गया।

UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
X

UP News : मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां गैस बचाने की सलाह को लेकर सास-बहू का विवाद थाने तक जा पहुंचा। बेवर कस्बे में एलपीजी की किल्लत के बीच शुरू हुआ यह घरेलू झगड़ा पुलिस तक पहुंचने के बाद चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार घर में गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए सास ने अपनी बहू को रसोई में गैस थोड़ा संभालकर इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। लेकिन बहू को यह बात ठीक नहीं लगी और उसने इसे प्रताड़ना मान लिया। इसके बाद वह सीधे बेवर थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत कर दी कि उसे गैस कम इस्तेमाल करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन घरेलू स्तर पर इस तरह का विवाद सामने आना चौंकाने वाला है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी और आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की सलाह दी। फिलहाल किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की कमी और बढ़ती परेशानियों का असर अब घरों के भीतर भी देखने को मिल रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire