Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
IPL 2026 Debut Players : पथुम निसंका से फिन एलन तक, ये हैं 10 से ज्यादा विदेशी सितारे जो इस सीजन करेंगे डेब्यू
IPL 2026 Debut Players : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। इस बार टूर्नामेंट में कई विदेशी खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आइए जानते हैं इस साल डेब्यू करने वाले प्रमुख विदेशी सितारों के बारे में।
1. पथुम निसंका (श्रीलंका)
श्रीलंका के होनहार ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने IPL 2026 ऑक्शन में 75 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी थी।
2. अल्लाह गजनफर (अफगानिस्तान)
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अल्लाह गजनफर इस सीजन आईपीएल में अपना डेब्यू करेंगे। पिछले साल चोट के कारण वह खेल नहीं पाए थे।
3. बेन ड्वार्शुइस (ऑस्ट्रेलिया)
पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवर क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
4. जैक एडवर्ड्स (ऑस्ट्रेलिया)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 3 करोड़ रुपये में खरीदे गए जैक एडवर्ड्स तेज गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
5. कूपर कोनोली (ऑस्ट्रेलिया)
पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर कूपर कोनोली को 3 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। उन्हें भविष्य में ग्लेन मैक्सवेल का विकल्प माना जा रहा है।
6. बेन डकेट (इंग्लैंड)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बेन डकेट ने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए अपनी पहचान बनाई है।
7. जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तेज गेंदबाज जैकब डफी को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। डफी सीमित ओवरों में बेहद प्रभावी गेंदबाज माने जाते हैं।
8. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे)
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शामिल ब्लेसिंग मुजरबानी तेज गेंदबाजी और लंबी कद-काठी के लिए जाने जाते हैं।
9. ब्रायडन कार्स (इंग्लैंड)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ब्रायडन कार्स पिछले साल चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। अब वे फिट होकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।
10. जॉर्डन कॉक्स (इंग्लैंड)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल जॉर्डन कॉक्स मिडिल ऑर्डर में तेज रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।
11. जैक फोल्क्स (न्यूजीलैंड)
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर जैक फोल्क्स टीम को गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देंगे।
12. फिन एलन (न्यूजीलैंड)
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन पहले आरसीबी से जुड़े थे, लेकिन अब उन्हें केकेआर में अपना डेब्यू करने का मौका मिलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : गुजरात की जीत के बाद भी शुभमन गिल को लगा झटका, BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें वजह
- 2. Chardham Yaatra : चारधाम दर्शन से पहले कर लें ये तैयारियां, लगातार बर्फबारी से बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, जानें धामों के कपाट खुलने की तारीखें
- 3. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- 4. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

