Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City Crime: दूसरे के आधार कार्ड में अपनी फोटो लगाकर इंदौर जाने की कोशिश करने वाला आरोपी रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान फर्जी आधार कार्ड के जरिए हवाई यात्रा करने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।

Raipur City Crime: दूसरे के आधार कार्ड में अपनी फोटो लगाकर इंदौर जाने की कोशिश करने वाला आरोपी रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार
X

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान फर्जी आधार कार्ड के जरिए हवाई यात्रा करने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप सिंघल के रूप में हुई। वह 109 श्रद्धा श्री कॉलोनी, बरपानी धाम, थाना विजय नगर, जिला इंदौर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है।


Raipur City Crime: पुलिस के अनुसार रायपुर एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री रायपुर से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में यात्रा करने के लिए पहुंचा था। आरोपी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी टिकट से रायपुर से इंदौर जाने की कोशिश कर रहा था। जांच में पता चला कि उसने दूसरे के आधार कार्ड में अपनी फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया था।

Raipur City Crime: यात्री ने स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी एयर टिकट प्रस्तुत किया और पहचान के रूप में आधार कार्ड दिखाया। दस्तावेजों की जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को आधार कार्ड की सत्यता पर संदेह हुआ। इसके बाद जब कार्ड की गहन जांच की गई तो पता चला कि वह फर्जी है।

Raipur City Crime: जांच में सामने आया कि आरोपी कुलदीप सिंघल ने स्नेहल राजू भाई पटेल के आधार कार्ड में अपनी फोटो लगाकर नकली आधार कार्ड तैयार किया था। उसी फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल करते हुए वह स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी टिकट पर रायपुर से इंदौर की यात्रा करने का प्रयास कर रहा था।

Raipur City Crime: एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire