Create your Account
Assembly Bye-Election Date: अजित पवार की बारामती सीट पर कब होगा मतदान, EC ने किया 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
नई दिल्ली। Assembly Bye-Election Schedule: भारत के चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन सभी क्षेत्रों में मतदान अप्रैल महीने में होगा। इसके अलावा छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। ये सभी सीटें मौजूदा विधायकों के निधन या अन्य कारणों से खाली हुई थीं। चुनाव आयोग ने इन उपचुनावों को दो चरणों में कराने की योजना बनाई है।
पहले चरण में 9 अप्रैल को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें पोंडा (गोवा), बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण (कर्नाटक), कोरिडांग (नागालैंड) और धर्मनगर (त्रिपुरा) शामिल हैं। इन सीटों के लिए चुनाव अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।
Assembly Bye-Election Schedule: पहले चरण के लिए कब होगी वोटिंग
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में महाराष्ट्र की दो और गुजरात की एक विधानसभा सीट पर मतदान होगा।
Assembly Bye-Election Schedule: दूसरे चरण में किन सीटों पर मतदान
इस चरण में महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती तथा गुजरात की उमरेठ सीट शामिल हैं। यहां मतदान 23 अप्रैल को होगा। इन सीटों के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी, और 9 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन निर्धारित किया गया है। इस चरण के परिणाम भी 4 मई को ही घोषित किए जाएंगे।
Assembly Bye-Election Schedule: बारामती के उपचुनाव पर रहेगी नजर
महाराष्ट्र की बारामती सीट के लिए मतदान दूसरे चरण के दौरान 23 अप्रैल को होगा। यह सीट NCP के पूर्व नेता अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। अब उनके परिवार की सदस्य सुनेत्रा पवार इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। सुनेत्रा पवार NCP विधानमंडल दल की अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनका राजनीतिक प्रभाव और पार्टी का समर्थन उन्हें इस चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 2. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 3. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 4. CG Suspended : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण न रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

