Create your Account
UP News : कैथल में बाबा मुकुटनाथ मठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सनातन धर्म की परंपरा पर दिया जोर
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरियाणा के कैथल पहुंचे, जहां उन्होंने चेला बाबा गणेशनाथ के आठवें मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान वे ऐतिहासिक बाबा मुकुटनाथ मठ भी पहुंचे और वहां दर्शन-पूजन किया। बताया जाता है कि इस मठ का इतिहास लगभग 1700 वर्ष पुराना है और यहीं से बाबा मुकुटनाथ ने अपनी गद्दी की शुरुआत की थी।
UP News : सनातन परंपरा और गुरु-शिष्य संबंध पर जोर
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा अत्यंत पवित्र और महान मानी जाती है। उन्होंने कहा कि सनातनी समाज हमेशा अपने से बड़े लोगों का सम्मान करता है और यही हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का ध्वज सदैव ऊंचा लहराता रहेगा। इतिहास में कई शक्तिशाली शासकों को भी इसकी महानता के सामने झुकना पड़ा था।
UP News : धर्मस्थल केवल आस्था नहीं, चेतना के केंद्र
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत के धर्मस्थल केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्र की चेतना और सामाजिक समरसता के भी केंद्र हैं। यहां हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के अपनी आस्था व्यक्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश कमजोर हुआ तो विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे धर्मस्थलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अब देश स्वतंत्र है और मजबूत भी।
UP News : नए भारत की ओर बढ़ रहा देश
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। देश में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है और भारत तेजी से विश्व की प्रमुख ताकतों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया और समाज में सद्भाव तथा एकता बनाए रखने पर बल दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Earthquake in Bageshwar बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से निकल कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
- 2. Raipur City News: रायपुर पुलिस कमिश्नरी के 8 यातायात प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा स्वयंभू बाबा महाकालेश्वर के करें दर्शन, देखें लाइव
- 4. Raipur Crime: चाकूबाजो पर पुलिस का एक्शन, श्याम नगर में चाकूबाजी घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी का निकाला जुलूस, देखें VIDEO
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

