Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Iran: रूस के तेल खरीदी पर बोले ईरानी विदेश मंत्री, 'पहले रोका और अब पूरी दुनिया से रूस से तेल खरीदने की भीख मांग रहा अमेरिका'
Iran: नई दिल्ली: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शनिवार को रूस के तेल को लेकर अमेरिका के रुख की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन पहले भारत सहित कई देशों पर रूस से तेल आयात बंद करने का दबाव बना रहा था, लेकिन अब वही अमेरिका दुनिया से रूसी कच्चा तेल खरीदने की अपील कर रहा है।
Iran: अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका ने महीनों तक भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करने की धमकी दी। लेकिन ईरान के साथ दो सप्ताह तक चले युद्ध के बाद अब व्हाइट हाउस दुनिया के देशों से, जिनमें भारत भी शामिल है, रूसी तेल खरीदने की गुहार लगा रहा है।
Iran: यूरोपीय देशों पर भी साधा निशाना
ईरानी विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर यूरोपीय देशों की भी आलोचना की। उनका कहना है कि यूरोप को लगा था कि ईरान के खिलाफ युद्ध का समर्थन करने से उसे रूस के खिलाफ अमेरिका का मजबूत समर्थन मिलेगा। अराघची ने इसे बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
Iran: भारत के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से मिली अनुमति
इसी बीच खबरें सामने आई हैं कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद ईरान ने भारत के झंडे वाले दो एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) वाहक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब का तेल लेकर आ रहा एक कच्चा तेल टैंकर भी शनिवार को भारत पहुंचने वाला है, जो मार्च की शुरुआत में होर्मुज से होकर गुजरा था।
Iran: भारत-ईरान दोस्ती का दिया हवाला
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने भी पुष्टि की कि मौजूदा हालात के बावजूद भारत जाने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच मजबूत दोस्ती है और दोनों देशों के साझा हित जुड़े हुए हैं। फथाली ने कहा कि भारत के लोगों का दुख ईरान का दुख है और ईरान की पीड़ा भारत भी समझता है, इसलिए दोनों देश एक-दूसरे का सहयोग करते रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: होली में हुडदंग करना पड़ेगा भारी,ड्रिंक एंड ड्राइव पर होगा एक्शन, शांति-समिति की बैठक में प्रशासन की दो टूक चेतावनी
- 2. Monday's Horoscope: कैसा होगा आपके लिए सोमवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
- 4. छठी बार टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें पिछले 5 बार के रिकॉर्ड, कब.कब इंग्लैंड से हुआ मुकाबला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

