Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mamata Banerjee: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया, बोलीं- अपना वादा पूरा किया

Mamata Banerjee

Vpb
Mamata Banerjee: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया, बोलीं- अपना वादा पूरा किया
X

Mamata Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वर्गों को मिलने वाले मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद अब उन्हें हर महीने 2000 रुपये का मानदेय मिलेगा।

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरोहित और मुअज्जिन समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके प्रयासों से समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक निरंतरता कायम रहती है। इसलिए राज्य सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

Mamata Banerjee: यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य में चुनावी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। चुनाव आयोग (Election Commission of India) आज शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है।

Mamata Banerjee: ममता बोलीं- अपना वादा पूरा कर दिया

इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि उनकी ‘मां-माटी-मानुष’ सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, शिक्षकों और स्थानीय निकायों से किए गए वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire