Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
CG Assembly Budget Session: पौने 8 करोड़ का अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, अफीम की खेती पर सदन में गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG Assembly Budget Session: रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अफीम की खेती पर आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही की जानकारी देते हुए विधानसभा में बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम बनाई और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि साढ़े 62 हजार किलो अफीम के पौधे और फूल-पत्ती जब्त किए हैं। गृह मंत्री ने आरोपियों को बचाने के आरोपों को खारिज किया, और तुरंत ही उसी दिन गिरफ्तारी हो गई थी।
CG Assembly Budget Session: गृह मंत्री ने बताया कि जब्त अफीम की कीमत 7 करोड़ 80 लाख है। दुर्ग जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 62,424.4 किलोग्राम अफीम के पौधे और फूल-पत्ती जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
CG Assembly Budget Session: गृह मंत्री ने बताया कि 6 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना पुलगांव क्षेत्र के समोदा गांव में शिवनाथ नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एफएसएल, आबकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
CG Assembly Budget Session: कार्रवाई के दौरान विकास विश्नाई, मनीष ठाकुर और विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम जोधपुर (राजस्थान) भेजी गई है।
CG Assembly Budget Session: 2024 से फरवरी 2026 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के 2947 प्रकरण, 177 आरोपियों की गिरफ्तारी
CG Assembly Budget Session: गृह मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि वर्ष 2024 से फरवरी 2026 तक राज्य में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के 2947 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 5177 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में गांजा, अफीम, हेरोइन, ब्राउन शुगर, चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।
CG Assembly Budget Session: सरकार ने नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए सभी जिलों में टास्क फोर्स का गठन किया है और 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए 100 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही एनडीपीएस मामलों में आरोपियों के खिलाफ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है।
CG Assembly Budget Session: नशे के खिलाफ अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तथा शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में AI की दस्तक, बच्चों की पढ़ाई बनेगी और असरदार
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, कहा- उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाएं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम
- 4. CG News : भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद टर्बाइन सेक्शन में लगी भीषण आग, 7 से ज्यादा कर्मी घायल होने की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

