Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Retail Inflation February 2026: फरवरी में बढ़ गई मंहगाई, रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई

Retail Inflation February 2026

Retail Inflation February 2026: फरवरी में बढ़ गई मंहगाई, रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई
X

नई दिल्ली। Retail Inflation: आम आदमी के लिए महंगाई के मामले में गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। देश में रिटेल महंगाई फरवरी में बढ़कर 3.21 फीसदी हो गई है। इसके पहले जनवरी में यह 2.74 फीसदी के स्तर पर रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (NSO) की ओर से 12 मार्च 2026 ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

Retail Inflation February 2026: महंगाई के यह आंकड़े आधार वर्ष 2024 वाली नई सीरीज पर आधारित हैं। नए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों की तुलना पिछले साल की इसी अवधि से नहीं की जा सकती, क्योंकि जनवरी में इंडेक्स बास्केट को बदल दिया गया था।

Retail Inflation February 2026: जनवरी में रिटेल महंगाई 2.75% दर्ज की गई थी। यह नए सीरीज का पहला आंकड़ा था, जिसमें 2024 को बेस ईयर माना गया है। नए सीरीज के अनुसार फरवरी में खाद्य महंगाई बढ़कर 3.47 फीसदी हो गई। वहीं जनवरी में खाद्य महंगाई 2.13% रही थी। वहीं पुराने CPI सीरीज (जिसमें 2012 बेस ईयर था) के अनुसार दिसंबर में महंगाई 1.33% और नवंबर में 0.71% दर्ज की गई थी।

Retail Inflation February 2026: नई सीरीज में क्या है खास

बदले हुए CPI इंडेक्स में एक बड़ा बदलाव यह है कि खाने की चीजों का वेटेज (हिस्सा) कम हो गया है। खाने की चीजों का वेटेज पहली बार 40 फीसदी से कम हो गया है। वहीं नॉन-फूड कैटेगरी अब इंडेक्स में 60 फीसदी से अधिक हैं, जो पहले लगभग 45 फीसदी था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire