Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच साहब… गौतम गंभीर के लिए MS धोनी की खास पोस्ट, गंभीर ने भी दिया मजेदार रिप्लाई बोले- आपको देख कर...
Dhoni Post For Gambhir - Team India: अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड (New Zealand) को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम (India team) ने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की और कुल तीसरी बार इस खिताब जीता। यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि भारत अपने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया।
Dhoni Post For Gambhir - Team India: बल्लेबाजों ने खड़ा किया विशाल स्कोर
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की जीत में संजू सैमसन (Sanju Samson) की 89 रन की शानदार पारी अहम रही। उनके अलावा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 52 रन और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 54 रन की उपयोगी पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

Dhoni Post For Gambhir - Team India: गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने घातक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
Dhoni Post For Gambhir - Team India: MS Dhoni का खास मैसेज
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व कप्तान एम् एस धोनी (MS Dhoni) ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। धोनी आमतौर पर सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहते हैं, लेकिन इस बड़ी जीत के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई।”
Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच Gautam Gambhir पर मजाकिया टिप्पणी
धोनी ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के लिए मजाकिया अंदाज में लिखा, “कोच साहब, आपके चेहरे की मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है। मुस्कुराहट और इंटेंसिटी का यह कॉम्बिनेशन शानदार है। दोस्तों, इस जीत का पूरा मजा लो।”
Dhoni Post For Gambhir - Team India: बुमराह की तारीफ भी खास अंदाज में
धोनी ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की तारीफ करते हुए दिलचस्प अंदाज में लिखा, “बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है… चैंपियन गेंदबाज।” उनकी इस टिप्पणी ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
Dhoni Post For Gambhir - Team India: गंभीर का जवाब भी हुआ वायरल
धोनी की पोस्ट पर जवाब देते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने लिखा, “और मुस्कुराने की इससे बेहतर वजह क्या हो सकती है। आपको स्टेडियम में देखकर बहुत अच्छा लगा।”
इस तरह भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ धोनी और गंभीर के बीच यह मजेदार बातचीत भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई।
Related Posts
More News:
- 1. UPPSC RO ARO Final Result 2023 : यूपीपीएससी आरओ-एआरओ का परिणाम जारी, 419 अभ्यर्थी सफल; अनिल पांडेय बने टॉपर
- 2. Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई कवायद, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर
- 3. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
- 4. Accident : नेपाल से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, 35 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

