Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी

Opium Cultivation in Chhattisgarh: भिलाई। दुर्ग जिले के समोदा गांव में पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती मामले का दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से अफीम का बीज सप्लाई करने वाले छोटूराम नामक

Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
X

Opium Cultivation in Chhattisgarh: भिलाई। दुर्ग जिले के समोदा गांव में पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती मामले का दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से अफीम का बीज सप्लाई करने वाले छोटूराम नामक के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Opium Cultivation in Chhattisgarh: पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें दो आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। इनमें बीज सप्लाई करने वाले छोटूराम के अलावा अफीम खेती का मास्टरमाइंड विकास बिश्नोई भी राजस्थान का निवासी है। वहीं चौथा आरोपी मनीष ठाकुर समोदा गांव का रहने वाला है, जहां शिवनाथ नदी के किनारे अफीम की खेती की जा रही थी।

Opium Cultivation in Chhattisgarh: फसल की गई नष्ट सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्ग जिले के समोदा–झेनझरी गांवों के मध्य लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्ट कराया। मौके से हजारों अफीम के पौधे, कई किलो डोडा और फूल जब्त किए गए हैं। जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire