Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : घटारानी धाम में लगी भीषण आग, 8-9 दुकानें जलकर राख, नवरात्रि से पहले हुआ लाखों का नुकसान

इस हादसे में लगभग 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

CG News : घटारानी धाम में लगी भीषण आग, 8-9 दुकानें जलकर राख, नवरात्रि से पहले हुआ लाखों का नुकसान
X

CG News : राजिम। गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में देर रात भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में संचालित करीब 8 से 9 दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में लगभग 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दुकानों में फैंसी सामान, प्रसादी और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री रखी हुई थी। आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में नया सामान भी खरीदा था, जो आग की लपटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुकानदारों का कहना है कि आसपास के जंगल में लगी आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची हो सकती है, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग की व्यवस्था और क्षेत्र में फायर वॉचर की कमी पर भी सवाल उठाए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire