Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक स्लीपर बस से भिड़ी, चालक समेत कई यात्री घायल

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

CG Accident : टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक स्लीपर बस से भिड़ी, चालक समेत कई यात्री घायल
X

CG Accident : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुरूर थाना क्षेत्र के एनएच-30 पर जगतरा टोल प्लाजा के पास यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक और परिचालक सहित करीब 8 यात्री घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सुमित कंपनी की स्लीपर बस सुकमा से दुर्ग की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे बस जैसे ही जगतरा टोल प्लाजा के पास पहुंची, तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय बस की ऊपरी स्लीपर सीटों पर सो रहे कई यात्री अचानक झटके से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire