Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल में बप्पा को नम आंखों से विदा कर रहे श्रद्धालु, विसर्जन स्थलों का महापौर ने लिया जायजा

भोपाल में बप्पा को नम आंखों से विदा कर रहे श्रद्धालु, विसर्जन स्थलों का महापौर ने लिया जायजा
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव की धूम है। 10 दिनों तक भगवान गजानन की आराधना करने के बाद श्रद्धालु नम आंखों से उन्हें विदा कर रहे हैं। अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भोपाल के 6 घाटों पर श्रद्धालु बप्पा को विदाई दे रहे हैं। शहर के प्रेमपुरा और रानी कमलापति घाट पर हाइडर मशीनें हैं। बड़ी मूर्तियों को क्रेन-हाइडर मशीन और छोटी को कुंड में विसर्जित किया जा रहा है। घाटों और जुलूस रूट पर कुंड बने हैं। सुरक्षा के लिहाज से घाटों पर पुलिसकर्मी और गोताखोर तैनात हैं। लोग यदि घाटों पर नहीं आ सकते तो नगर निगम ने शहर के 100 से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाए हैं।

वहीं, 100 से अधिक अस्थायी कुंड भी बनाए गए हैं। भोपाल महापौर मलती राय ने आज सुबह गणेश विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। और निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ सफाई का रखने के निर्देश दिए। भोपाल में विसर्जन घाटों के अतिरिक्त शहर के 22 स्थानों पर प्रतिमाएं प्राप्त करने की भी की व्यवस्था की गई थी। छोटी और बड़ी प्रतिमाएं को पूर्ण विधि-विधान के साथ विसर्जित कराया गया। वहीं महापौर ने बताया कि विसर्जन के बाद साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिसके तहत सभी घाटों की साफ सफाई निगम सफाई मित्रों द्वारा की जा रही है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire