Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो स्कूली छात्रों की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

यह हादसा पिपरगौर-खिरिया रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

MP Accident : ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो स्कूली छात्रों की मौत, परीक्षा देकर लौट रहे थे घर
X

MP Accident : सागर। जिले के रहली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि ग्राम पिपरगौर के सरपंच और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पिपरगौर-खिरिया रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरगौर के सरपंच राजेंद्र सिंह (47) अपने बेटे और भतीजे को परीक्षा दिलाने बाइक से स्कूल ले गए थे। सभी बच्चे क्राइस्ट कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं और इन दिनों उनकी वार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरगौर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। हादसे में विश्वजीत (11) और शिवाय (10) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरपंच राजेंद्र सिंह और उनका बेटा अभिजीत (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रहली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना में जान गंवाने वाला शिवाय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का करीब पांच साल पहले निधन हो चुका है। बेटे की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire