Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Open School Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?

हालांकि विशेष परिस्थितियों में बोर्ड को परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का अधिकार रहेगा।

CG Open School Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
X

CG Open School Board Exam 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी। परीक्षा के दौरान छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद 8:35 बजे उत्तरपुस्तिका का वितरण, 8:40 बजे प्रश्न पत्र वितरण और 8:45 बजे से 11:45 बजे तक उत्तर लेखन का समय निर्धारित किया गया है।

ओपन स्कूल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान किसी प्रकार का सरकारी या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों में बोर्ड को परीक्षा तिथियों में बदलाव करने का अधिकार रहेगा।

वहीं प्रायोगिक परीक्षाओं के संबंध में बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा केंद्राध्यक्ष 8 अप्रैल 2026 तक अपने सुविधा अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कर सकते हैं। सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान ही छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी दी जाएगी। कई केंद्रों पर हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे जारी टाइम टेबल और परीक्षा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire