Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Ministry of Road Transport : अब नहीं बच पाएंगे ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले! आधार से लिंक होंगे वाहन RC और DL, चालान भुगतान अनिवार्य
Ministry of Road Transport : नई दिल्ली। अगर आप ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद चालान भरने से बचने के लिए मोबाइल नंबर या पता बदलते हैं, तो अब यह तरीका काम नहीं करेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) जल्द ही वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) को आधार से लिंक करने का नया नियम लागू करने जा रहा है। इस फैसले से चालान कटने पर वाहन मालिक और चालक का सही पता आसानी से मिल सकेगा, जिससे जुर्माने की वसूली में तेजी आएगी।
Ministry of Road Transport : क्यों जरूरी हो रहा यह नियम?
मंत्रालय मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन करने की योजना बना रहा है ताकि सड़क पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। वर्तमान में 12,000 करोड़ रुपए से अधिक के ई-चालान लंबित हैं क्योंकि वाहन मालिकों की जानकारी सही तरीके से अपडेट नहीं की गई है। अक्सर देखा गया है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोग चालान से बचने के लिए मोबाइल नंबर बदल लेते हैं या नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेते हैं। इससे परिवहन विभाग को चालान जारी करने और जुर्माने की वसूली में दिक्कत होती है। अब आधार लिंकिंग से इस समस्या का समाधान करने की योजना बनाई जा रही है।
Ministry of Road Transport : ड्राइविंग लाइसेंस और RC का पुराना डेटाबेस बना समस्या-
परिवहन विभाग के डेटाबेस में 60, 70 और 90 के दशक की गाड़ियों और ड्राइविंग लाइसेंस के रिकॉर्ड मौजूद हैं, जिनमें से कई में मोबाइल नंबर, आधार लिंक या अपडेटेड पते की जानकारी नहीं है। इससे ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने में परेशानी होती है। सरकार अब ऐसी व्यवस्था बना रही है जहां वाहन मालिकों और लाइसेंस धारकों को अपना विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Supreme Court On Covid Vaccine: कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर 'सुप्रीम' निर्देश, केंद्र सरकार को मुआवजा नीति बनाने को कहा
- 2. MP News : सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 3. US-Israel-Iran War : अमेरिका-इजराइल से बातचीत करने को तैयार ईरान, कहा- पहले जंग खत्म करने की गारंटी मिले
- 4. MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

